ABOUT US

सुमन सुराना (जैन) परिचय

नाम : सुमन सुराना (जैन) (सामाजिक कार्यकर्ता, संपादक व लेखक)

पति का नाम : श्री संजय सुराना (जैन) (व्यवसायी)

संस्थापक अध्यक्ष : एन.जी.ओ हैल्पिंग हैंड फाउंडेशन

शिक्षा : बी. ए. (कोलकाता विश्वविद्यालय), एम. ए. (इतिहास), पी. एच. डी. (इतिहास) (जारी) 

जाति : मारवाड़ी ओसवाल जैन

प्रोपराइटर : श्री दिवाकर प्रकाशन, फ्लोवेल पब्लिकेशन, (दोनों फर्मों में स्वामित्व), सौरव बुक एजेन्सी 

कार्यालय का पता : ए-7. अवागढ़ हाउस, अंजना सिनेमा के सामने, एम. जी. रोड, आगरा-282002

मोबाइल : 9927418262, 8218125006 

ई-मेल : ngohhfsu@gmail.com, thesumansurana@gmail.com

दायित्व :- 

संस्थापक अध्यक्ष - एन.जी.ओ हेल्पिंग हैण्ड फाउंडेशन

अन्य संस्थाओं से संलग्न - आकांक्षा, स्पर्श, रोटरी ग्रेस क्लब ऑफ आगरा, इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा मिड टाउन 

इसके अलावा जैन स्तुति मंडल, जैन संस्था जीटो, जैन विश्व भारती व जैन संगठना 

इन सभी संस्थाओं के अतिरिक्त क्रीड़ा भारती (आर.एस.एस.), ब्रज प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, सक्षम महिला निर्भय महिला, पश्चिम महानगर

सम्मान व उपलब्धियां :-

  • नारी गौरव सम्मान-2021
  • प्राइम वॉरियर अवॉर्ड-2021 (प्राइम न्यूज चैनल, दिल्ली)
  • एशिन एजूकेशन अवॉर्ड-2021 (बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर) (हैदराबाद)
  • नारी टुडे अवार्ड-2022 (दैनिक जागरण, आगरा)
  • लीडर्स आगरा (लखमी चंद जैन मेमोरियल अवार्ड)
  • सांसद खेल स्पर्धा विशिष्ट अतिथि सम्मान अवार्ड
  • नारी सम्मान बेस्ट समाज सेविका, वनबन्धु महिला समिति, आगरा-2022
  • बेस्ट प्रेसीडेंट अवार्ड, इनर व्हील क्लब 311 (अलीगढ़)
  • विशिष्ट अतिथि सम्मान, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव
  • बेस्ट सोशल एक्टीविस्ट इंडियन आर्थोपेडिक एसोसिएशन (आगरा)
  • नारी भूषण (गेस्ट ऑफ ऑनर ), होल्ड द होप सोसायटी, आगरा
  • नारी को सलाम, भारत विकास परिषद संपर्क, आगरा
  • स्वामी विवेकानन्द जी राष्ट्रीय युवा दिवस विशिष्ट अतिथि अवार्ड
  • डी-डेस्टिनेशन वेलफेयर सोसायटी द्वार सम्मानित बेस्ट एक्टिविस्ट अवार्ड
इसके अतिरिक्त अन्य अनेक सम्मान जैन संस्थाओं द्वारा दिए गये हैं।

एनजीओ द्वारा किये गये विशिष्ट कार्य (About NGO)

अन्य सामाजिक कार्य :-

1. बाल शिक्षा : 50 से अधिक सरकारी स्कूल गोद लिए हुए हैं, जहां 400 से अधिक स्वयंसेवक जो विभिन्न कॉलेजों से जुड़े हैं वो प्रतिदिन 5 घंटे निःशुल्क शिक्षा देते हैं। संस्था में अभी तक दो सौ से भी ज्यादा छात्र-छात्रायें इन्टर्नशिप (Internship) कर चुके हैं। आगरा में एक हमारा ही एनजीओ है जो कॉलेज के छात्रों को शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में इन्टर्नशिप करवाता है। संस्था ने शिक्षा जगत में निःशुल्क पढ़ाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। जिन स्कूलों को फाउंडेशन ने गोद लिया है, उन सभी स्कूलों के तीन अकादमिक टॉपर्स बच्चों को कक्षा 5 के बाद प्राइवेट स्कूल में स्कॉलरशिप देकर एडमिशन कराते हैं। अब तक 90 से अधिक बच्चों को स्कॉलरशिप दे चुके हैं। बस्तियों की 500 से अधिक बच्चियों को माननीय मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूल में एडमिशन कराया।

2. नारी सशक्तीकरण : फाउंडर सुमन सुराना द्वारा चालित संस्था ने 5 गांव गोद लिए हुए हैं, जहां पर बालिका एवं महिलाओं के विकास एवं नारी सशक्तीकरण व उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कई कौशल अभियान चलाकर उन्हें रोजगार दिलाये जाते हैं। इस कौशल अभियान के तहत उन्हें सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी, ब्यूटीशियन आदि कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है। बालिकाओं और महिलाओं को कंप्यूटर चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। महिलाओं और किशोरियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगवाया जाता है। बच्चियों को अच्छे और बुरे टच के बारे में बताने के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं। संस्था ने नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत 50 सेनेटरी पैड मशीन लगवाई हैं। गांव, गलियों व बस्तियों में सेनेटरी पैड का वितरण किया जाता है। वूमेन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत लोगों को संस्था द्वारा रोजगार भी दिलाया जा चुका है। उन महिलाओं को नारी भूषण सम्मान देकर सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने समाज में विशेष योगदान दिया हो।

3. स्वास्थ्य सेवा : फाउंडर सुमन सुराना द्वारा चालित संस्था में करीब 100 सदस्य हैं, जिनमें 40 डॉक्टर हैं। इसके अलावा 400 से भी अधिक बोलंटियर हैं। ये डॉक्टर हर महीने दो बार निःशुल्क शिविर लगाते हैं। अभी तक 30,000 से ज्यादा मरीजों का निःशुल्क चेकअप किया जा चुका है। कोरोना काल में फाउंडेशन ने भोजन के पैकेट प्रतिदिन वितरण किये थे और लगभग 200 से अधिक परिवारों के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था की थी। शिक्षक दिवस पर प्रतिवर्ष अध्यापकों को इंडिया क्रियेटर अवार्ड दिया जाता है।

अन्य समाज-सेवा :-

  • माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर प्रतिवर्ष उनकी आयु के अनुसार ब्लड डोनेशन किया जाता है।
  • रक्तदान शिविर - साल में दो बार रक्तदान शिविर लगाते हैं। अभी तक लगभग 500 यूनिट ब्लड दिया जा चुका है।
  • रामलाल वृद्धाश्रम में प्रतिवर्ष सेवा कार्य किया जाता है।
  • एनजीओ के बॉलिंटियर द्वारा बस्ती के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सहायता दी की जाती है।
  • बिहार के चंपारण में निवासी लगभग 125 विधवाओं को प्रतिमाह राशन वितरण व आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • श्रीनाथ निःशुल्क जल सेवा की प्याऊ व रैन बसेरे के लिए सहायता दी जाती है।
  • तकरीबन सभी पार्कों में प्रतिवर्ष वृक्षारोपण व पेड़ों के राखी बांधकर उनकी रक्षा करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाता है। 
  • साथ ही छात्रों के भविष्य के लिए रोजगारपरक कोर्स जैसे कंप्यूटर कोर्स, आई टी कोर्स की भी व्यवस्था करती हैं।
  • अपनी संस्था हेल्पिंग हैंड्स के माध्यम से अनेकों सामाजिक कार्य जैसे पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि का क्रियान्वन।
  • होल्ड द होप सोसायटी के माध्यम से अवसाद ग्रस्त मरीजों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था।
  • बच्चों के विकास के लिए नन्हें साहित्यकार जैसे अभियान की शुरुआत।

संस्था द्वारा दिए जाने वाले सम्मान पुरस्कार :-

  • नारी भूषण सम्मान (समाज में नारी सशक्तिकरण के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशिष्ट नारियों को नारी भूषण सम्मान देकर सम्मानित किया जाता है।)
  • इंडिया क्रिएटर अवॉर्ड (शिक्षकों को बच्चों को अच्छी वह बेहतरीन शिक्षा देने के लिए सम्मानित किया जाता है। वह शिक्षक जो शिक्षा देना केवल अपना व्यवसाय ही नहीं समझते हैं बल्कि शिक्षा के द्वारा समाज में अभूतपूर्व परिवर्तन लाना चाहते हैं।) 
  • लाइफ सेवियर अवार्ड (चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टर को लाइफ सेवियर अवार्ड देकर सम्मानित किया जाता है। जो डॉक्टर एनजीओ के प्रतिमाह होने वाले 2 निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं देते हैं उनको तथा जो डॉक्टर कुछ विशेष योगदान देते है चिकित्सा के क्षेत्र में उनको भी यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।)
  • इसके अतिरिक्त जो बच्चे एनजीओ से इंटर्नशिप करते हैं उनको इंटर्नशिप सर्टिफिकेट व पुरस्कार तथा अन्य वॉलिंटियर्स को भी समय-समय पर पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता रहता है।

लेखनी :-

  • सफल जीवन की राहें
  • माता-पिता का आदर
  • वृक्ष जीवन का आधार
  • पृथ्वी: बहुमूल्य धरोहर
  • यतना
  • मार्गदर्शक
  • स्वच्छ जल, बेहतर कल
  • पर्यावरण का मान मनुष्यता की पहचान
  • चलो ऊर्जा बचाएं

भविष्य के लिये संकल्प :-

  • उनकी दृष्टि में (Vision For A Better India) भारत एक ऐसा भारत होगा जहां घर से लेकर सड़कों, कार्यस्थल हर जगह पर महिलाएं सुरक्षित रहेंगी, और साथ ही यह एक ऐसा स्थान होगा जहां सभी के लिए समानता की स्वतंत्रता होगी।
  • यह एक ऐसा स्थान होगा जहाँ जाति, रंग, लिंग, सामाजिक या आर्थिक स्थिति व नस्ल का कोई भेदभाव नहीं होगा
  • गरीब बच्चों को शिक्षा मिलनी चाहिए, इसके लिए हालांकि देश पिछले 75 साल से लगातार विकास की राह पर है, फिर भी आज सबको साथ लेने की जरूरत है।
  • एक ऐसा देश जहाँ चिकित्सा सबके लिए सुलभ हो ताकि इलाज के अभाव में किसी की जानन जाए।
  • किशोरी केन्द्र में बालिकाओं के शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न कार्यक्रम होते रहते हैं।