प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ हुए इस शिविर में समाजसेवियों, युवाओं, अधिवक्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सायं 4:00 बजे तक कुल 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है तथा निर्धारित समय तक रक्त संग्रह जारी रहा।











 इस अवसर पर लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक के डॉ. अमूल गुप्ता, युवा अधिवक्ता एडवोकेट कृपाल, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की संस्थापकाध्यक्ष डॉ. सुमन संजय सुराणा सहित संस्था के स्वयंसेवक यशिका, अंजू एवं निशा उपस्थित रहे। 

डॉ. सुमन संजय सुराणा ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए इस जनसेवा अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

यह रक्तदान शिविर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन, अधिवक्ता सहयोग समिति एवं अन्य सहयोगियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अमूल गुप्ता (लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक), एडवोकेट कृपाल, श्रीमती बबीता चौहान, श्री नितिन वर्मा (मंडल अध्यक्ष, युवा अधिवक्ता संघ), श्री उमेश कुमार वर्मा (महासचिव, अधिवक्ता सहयोग समिति) सहित संस्था की संस्थापकाध्यक्ष डॉ. सुमन संजय सुराणा तथा एनजीओ के स्वयंसेवक यशिका, अंजू एवं निशा उपस्थित रहे। डॉ. सुमन संजय सुराणा ने कहा कि "रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।" उन्होंने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।