कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण *बच्चों को माखन हांडी बनाना सिखाना* रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इस गतिविधि में भाग लिया तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों से जोड़ते हुए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान करना था।

इस अवसर पर *डॉ. सुमन सुराना जी* ने बच्चों को *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व* के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से बच्चों को *सत्य, कर्म, प्रेम, करुणा, मित्रता एवं अच्छे संस्कारों* का महत्व समझाया।




कार्यक्रम में बच्चों के साथ *श्रीकृष्ण एवं जन्माष्टमी से संबंधित विशेष सामान्य ज्ञान (GK) क्विज* भी आयोजित की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए और खेल-खेल में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, जन्म एवं उनसे जुड़े विभिन्न प्रसंगों के बारे में ज्ञान प्राप्त किया।

माखन हांडी बनाने की गतिविधि में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की Mentor श्रीमती राजनी नागर जी का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष एवं पूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने बच्चों को गतिविधि को बेहतर ढंग से करने के लिए मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की *प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू चंगरानी जी* सहित शिक्षकगण *अंशुल खंडेलवाल जी, दीपाली जी, रचना जी, दीक्षा जी एवं राधा मैम* उपस्थित रहीं और उन्होंने कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया। वहीं हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से *याशिका, अंजू एवं अन्य स्वयंसेवक* भी उपस्थित रहे।