Helping Hand Foundation द्वारा दिनांक 10 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे अपने सभी अडॉप्टेड विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों के लिए चित्रकला, राखी मेकिंग, सामान्य ज्ञान (GK), गायन, कविता पाठ, स्पून रेस आदि विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी विद्यालयों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
Helping Hand Foundation का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, ज्ञान, अनुशासन एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से जोड़ना है।

0 Comments