चार विद्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन पर आयोजित पाँच रचनात्मक प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन की प्रेसिडेंट डॉ. सुमन सुराणा जी ने बच्चों के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। श्यामा कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिव कुमार शर्मा जी द्वारा डॉ. सुमन सुराणा जी को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. प्रो. कैलाश सारस्वत जी, डॉ. हरवीर सिंह चौहान जी, श्री अंशुल खंडेलवाल एवं फाउंडेशन के वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।

0 Comments