आगरा, 20 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्षा डॉ. सुमन सुराना द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे संस्था द्वारा गोद लिए गए राजकीय विद्यालयों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में 8 से 10 फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं।
इस अभियान का प्रथम चरण *प्राथमिक विद्यालय, नया कन्या घेर, रिंग रोड, विजय नगर कॉलोनी, आगरा* से प्रारंभ हुआ। विद्यालय परिसर में *अनार, अमरूद, साइट्रस (नींबू वर्ग), मोरिंगा (सहजन)* सहित विभिन्न फलदार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्षा *डॉ. सुमन सुराना* ने विद्यार्थियों को पौधों एवं वृक्षों के महत्व के बारे में प्रेरणादायक जानकारी देते हुए कहा कि *"वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। ये हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन), शुद्ध वातावरण, फल, छाया एवं औषधियाँ प्रदान करते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा।"*
उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पौधों को अपने परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करने का आह्वान किया तथा प्रत्येक पौधे की देखभाल एवं सिंचाई की जिम्मेदारी *बारी-बारी (टर्नवाइज)* से विद्यार्थियों को सौंपी। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ पौधों की नियमित देखभाल करने एवं उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित *खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्री सुमित सिंह* ने हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा संचालित इस सराहनीय अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के पर्यावरणीय कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं तथा समाज को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका *श्रीमती मंजू चंगरानी, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्षा **डॉ. सुमन सुराना, संस्था की स्वयंसेविका **याशिका* एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा संचालित यह वृक्षारोपण अभियान आगामी दिनों में संस्था द्वारा गोद लिए गए सभी राजकीय विद्यालयों में संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पौधे का संरक्षण सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति आजीवन जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है।


.jpeg)

.jpeg)




0 Comments