आगरा, 24 जून 2026। सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. सुमन सुराना द्वारा फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) कार्यालय में महिला कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment at Workplace) विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें एक सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल के महत्व से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने यौन उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. सुमन सुराना ने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से संतोषजनक उत्तर दिया। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी भी दी तथा सभी कर्मचारियों से महिलाओं के सम्मान एवं गरिमा की रक्षा के लिए सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की स्वयंसेविकाएँ याशिका श्रीवास्तव, रिया एवं मयूरी भी उपस्थित रहीं। अंत में सभी कर्मचारियों ने इस उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाली पहल के लिए हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन एवं डॉ. सुमन सुराना का आभार व्यक्त किया।
.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)


0 Comments