आगरा। लाइफलाइन ब्लड बैंक, दिल्ली गेट, आगरा में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. सुमन सुराणा जी के नेतृत्व में भव्य रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर माननीय मंत्री जी का जन्मदिवस मनाने के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. सुमन सुराणा जी ने स्वयं रक्तदान कर समाज को मानव सेवा एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। माननीय मंत्री जी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका सम्मान किया तथा रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुमन सुराणा जी द्वारा सभी उपस्थित लोगों को गन्ने के रस का वितरण कराया गया तथा दाल की कचौड़ी एवं सब्जी का भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम में सौहार्द, सेवा एवं मानवता की भावना का विशेष वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ. विनोद माहेश्वरी, संरक्षक डॉ. कैलाश सारस्वत, डॉ. हरवीर सिंह चौहान, श्री सचिन सहित एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 60 से 100 लोगों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।
अंत में सभी अतिथियों ने डॉ. सुमन सुराणा जी एवं एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए रक्तदान जैसे जनहितकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)





0 Comments