आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में "सेवा ही जिनका संकल्प, राष्ट्र ही जिनका परिवार" थीम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी एवं हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्षा, भाजपा नेत्री तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक डॉ. सुमन सुराना के नेतृत्व में लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक, दिल्ली गेट, आगरा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष माननीय राजकुमार गुप्ता जी रहे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. सुमन सुराणा द्वारा राजकुमार गुप्ता जी का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। संस्था के सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए रक्तदान को महादान बताया तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
डॉ. सुमन सुराणा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 54वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा 54 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है तथा संस्था को पूर्ण विश्वास है कि सायंकाल तक निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया जाएगा।
शिविर के सफल संचालन में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में यूटा आगरा के जिला महामंत्री राजीव वर्मा, लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक के निदेशक डॉ. अमूल गुप्ता, स्टाफ सदस्य अभिनाश सहित संस्था के सचिव डॉ. हरवीर सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वयंसेवक अनीता, निशा, रिया, आस्था, यशिका, मयूरी, गरिमा, आकांक्षा, भूमि, माधव, विकास, रोहन एवं माहेक सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

.jpeg)
.jpeg)





.jpeg)








.jpeg)

0 Comments