इस भ्रमण में लगभग 30 बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सुबह ठीक 7:00 बजे सभी बच्चे विद्यालय परिसर से बस द्वारा सिकंदरा के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचकर बच्चों ने ऐतिहासिक स्थल का अवलोकन किया और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं, जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि हुई।

इसके उपरांत बच्चों को गुरुद्वारा ले जाया गया, जहां उन्होंने लंगर ग्रहण किया। इस अनुभव ने बच्चों को सामाजिक समरसता, सेवा भावना और समानता का वास्तविक पाठ सिखाया। पूरे भ्रमण के दौरान बच्चों ने खूब आनंद लिया और यह उनके लिए एक यादगार अनुभव बन गया।









 भ्रमण के दौरान डॉ. सुमन सुराणा (संस्थापक एवं अध्यक्ष) द्वारा बच्चों को रिफ्रेशमेंट/हल्का नाश्ता भी वितरित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया। 

इस अवसर पर एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की संस्थापकअध्यक्ष डॉ. सुमन सुराणा जी साथ वॉलंटियर्स यशिका एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू चंद्रनी जी, अंशुल खंडेलवाल जी, दीपावली मैम सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। 

 बच्चों द्वारा डॉ सुमन सुराना जी को धन्यवाद दिया गया बच्चों ने कहा कि यह सिर्फ एक ट्रिप नहीं है यह हमारी सबसे बड़ी खुशी हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कक्षा के बाहर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना एवं उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था, जिसमें संस्था पूर्णतः सफल रही।
 अंत में, सभी बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था, जो इस सफल आयोजन का प्रमाण है।